रांची: हेमंत सोरेन की पत्नी को नोटिस

जमीन खरीद मामला
रांची: राजधानी के हरमू में सीएनटी एक्ट उल्लंघन कर जमीन खरीदने के मामले में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बाबत उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित जमीन बेचने वाले राजू उरांव को नोटिस जारी किया गया है। आज नोटिस अपर समाहर्ता द्वारा जारी किया गया है। इनको अपना पक्ष रखने के लिए 28 जुलाई को उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।
[URIS id=9499]




