रांची: स्क्रूटनी के दौरान 12 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

रांची: संसदीय सीट के स्क्रूटनी के बाद 35 में से 12 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने मीडिया को बताया कि नामांकन अलग- अलग कारणों से रद्द कर उसकी काॅपी संबंधित उम्मीद्वार को रिसीव करा दिया गया है। भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ का भी एक सेट रद्द किया गया है। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया था।
वहीं कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय ने चार सेट में और निर्दलीय रामटहल चौधरी ने दो सेट में नामांकन किये थे। दोनो उम्मीदवारों का फार्म सही पाया गया। उपायुक्त ने बताया कि कुल 35 उम्मीदवारों ने 61 सेट में नामांकन दाखिल किया था। कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी अपना नाम वापस लेना चाहे तो सोमवार अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस ले सकता है। इसके उम्मीदवारों को सिंबल अलाॅट करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी।
इनका नामांकन रद्द
1. धनेश्वर टोप्पो, निर्दलीय
2. अनुप कुमार सिन्हा, निर्दलीय
3. कामेश्वर प्रसाद साह, निर्दलीय
4. जूही परवीन, जनता कांग्रेस
5. करमचंद भगत, निर्दलीय
6. हरिन्द्रनाथ सिंह, अखिल भारत हिन्दु महासभा
7. अमरेन्द्र कुमार, झारखंड जनक्रांति मोर्चा
8. ऐनुल अंसारी, निर्दलीय
9. अमित साहू, भारतीस माॅइनारिटी सुरक्षा महासंघ
10. योगेश्वर मरार ‘दीन’ चैरसिया, राष्ट्रीय समानता दल
11. चाइना मिंज, विकसित भारत निर्माण पार्टी
12. संजय कुमार पांडे, टीएमसी
ऐनुल अंसारी परएफआइआर:
निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि निर्दलीय अभ्यर्थी ऐनुल अंसारी पर एफआइआर दर्ज कराया गया है। डीसी ने बताया कि उक्त अभ्यर्थी के आवेदन में गडबडी पाये जाने के बाद उसके आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन एनुल इस बात को मानने से इंकार कर रहा था, और कार्यालय परिसर में ही हंगामा करने लगा। श्री रे ने बताया कि एनुल अंसारी ने फाॅर्म 26 में कुछ काॅलम खाली छोड़ दिया था, जिसके बाद स्क्रूटनी में उनका नामांकन रद्द किया गया।
जब ऐनुल अंसारी सेे रिजेक्शन की काॅर्पी रिसीव कराने का प्रयास किया गया तो वह हंगामा करने लगा। जिसके बाद स्थानीय थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वहीं इस संबंध में एनुल अंसारी ने बताया कि उनके पास दो लाख से भी ज्यादा वोटर है, सरकार ने जानबुझ कर उनका नाम रद्द करवाया है।
हिरासत में लिये गये अंजनी पांडेय:
आदिवासी किसान मजदूर पार्टी (निर्दलीय) के अभ्यर्थी अंजनी पांडेय को देर शाम कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर भगोड़े होने का आरोप लगाया गया था। इस कारण इनके नाॅमिनेशन को होल्ड पर रखा गया था। अंजनी पांडेय के खिलाफ शिकायत आयी थी कि उनके खिलाफ 8-9 मामले चल रहे हैं और वे भगोडें हैं। अंजनी पांडेय ने फाॅर्म 26 में अपने उपर चल रहे मामलों की जानकारी नहीं दी थी। इस मामले एसएसपी रांची व एसपी औरंगाबाद को पत्र लिखा गया था, जिसके बाद मामला सत्य पाया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More