संदिग्ध लोगों को देख मचाया शोर
रामगढ़: मंगलवार की रात लगभग दो बजे चोरों द्वारा एटीएम लूटने के प्रयास को वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने विफल कर दिया। जैसे ही बाजार समिति के मुख्य गेट पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों ने एटीएम के भीतर कुछ संदिग्ध लोगों को देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। चिल्लाने से चोर घबरा गए और वहां से अपनी ओमनी गाड़ी पर सवार होकर फरार हो गए।
रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार शहर के बाजार समिति के पास पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार को चोर यहां मशीन को तोड़कर रुपये लूटने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के कारण चोर भाग गये। यहां तैनात दो सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही एटीएम मशीन के अंदर संदिग्ध लोगों को देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर घबरा गए और एटीएम से बाहर निकल गए। इन्होंने ने ही थाना प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी भी दी। पुलिस इस मामले में अपराधियों तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है, देखनेवाली बात ये होगी कि उन्हें सफलता कब तक मिलती है। हालांकि यदि वे तत्काल इसकी तत्परता दिखाते तो संभवत: सफलता प्राप्त कर सकते थे।