रामगढ़: उन्नाव घटना का विरोध, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

सिरसिया में पारंपरिक रीति-रिवाज से कर्मा देव की पूजा करतीं महिलाएं और समिति सदस्य।
रामगढ़: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता की सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा हत्या किये जाने के मामले का विरोध किया। इस बाबत रामगढ़ के स्थानीय सुभाष चौक के समीप कैंडल मार्च निकालने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। इस बाबत वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की खोखली कानून व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इन्होंने आरोपी विधायक को फांसी देने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य शहजादा अनवर, पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, जिला पार्षद ममता देवी, पंकज महतो, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, भीम साव, दिनेश मुंडा, सहजाद खान, लाल बिहारी महतो, अनिल मुंडा, बजरंग महतो, कमलेश महतो, पवन कुमार, उत्तम कुमार, छोटन महतो, हीरालाल, मुरली, भरत महतो, संतोष, विकास, डी सी मुंडा, सलमान कादिर, जिलानी खान,धान सिंह बोदरा आदि शामिल थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More