हजारीबाग: अवैध शराब बिक्री किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: एसडीओ

हजारीबाग: जिले में अवैध शराब पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे कारोबारियों को चिह्नित कर अविलंब कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। यही नहीं, इसको लेकर आम लोगों से भी महत्वपूर्ण जानकारियां लेने को कहा गया है, ताकि अवैध शराब के पेशे में जुड़े लोगों की पहचान की जा सके। सूचना भवन सभागार में हुई उत्पाद विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज ने उत्पाद विभाग द्वारा आवंटित लाईसेंसधारी दुकान के मालिकों को सख्त निर्देश दिया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री व दुकानों पर अनावश्यक भीड़ किसी भी हाल में बर्दाशत नहीं की जाएगी।
एसडीओ ने कहा कि जो निर्धारित दुकानें आवंटित हैं, वही दुकान चलायें। इसके अलावे निर्धारित मात्रा पर ही शराब की बिक्री करें। दुकानों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें। बैठक में शराब दुकानों के लाईसेंस की जांच, सीसीटीवी की उपलब्धता, दुकानों पर अनावश्यक जमावड़ा, दुकान खुलने का निर्धारित समय, नियमित औचक पेट्रोलिंग, बार दुकानों की लाईसेंस की जांच, शराब की बिक्री, पीसीआर की उपलब्धता, छापामारी आदि विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया।

[URIS id=9499]

 

कानून व्यवस्था पर एसडीओ ने पुलिस प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने की बात कही। कहा कि शाम 7 से 10 बजे के बीच निश्चित रूप से पेट्रोलिंग हो। इसके अलावे नियमित औचक निरीक्षण के साथ- साथ गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करने का निर्देश भी दिया। एसडीओ ने कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। कहा कि यह सुनिश्चित करें कि शहर में जहां- तहां शराब का सेवन न हो व नियमित रूप से पेट्रोलिंग व निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजनों से भी अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि हो रही हो तो तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई हो सके।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More