संतोष वर्मा
चाईबासा: जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में युगल प्रेमी को लेकर हुई महापंचायत में जिंदा जला देने की फरमान वाली मामले को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस अधीक्षक अमर कुमार पाण्डेय ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा। एसडीपीओ अमर कुमार पाण्डेय ने कहा की पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी थाना के मेरोमहनार गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में जहां आरोपी युवक रोबिन कुंकल को पुलिस ने गुरूवार को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस इस बात से साफ इंकार कर दिया की गांव मे लगे महापंचायत में आरोपी युवक प्रेमी को जिंदा जला दिये जाने वाली बात निराधार और गलत है। तो दूसरी तरफ पीड़िता का मेडिकल टेस्ट सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि युवक और युवती आदिवासी हो समाज के एक ही गोत्र के हैं, जिसके कारण दोनों के अवैध संबंध के खुलासा होने पर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया। कई बार गांव स्तर पर ही पंचायत हुई, लेकिन मामला का निपटरा नहीं हो सका। इसके बाद बीते मंगलवार को ही गांव में आदिवासी हो समाज महासभा की जिला स्तरीय महापंचायत हुई, जिसमें आरोपी युवक को और उसके परिवार को गगांव और समाज से बहिष्कार करने और पांच लाख जुर्माना का फरमान सुनाया गया।
लेकिन इस फरमान को आरोपी के परिजनों ने सिरे से नकारते हुए पुलिस से शिकायत कर दी, जिसके बाद मंझारी पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि युवती को अपने साथ थाना ले आयी। इस घटना में कुछ समाचार पत्रों में यह भी खबर छपी कि महापंचायत ने दोनों को जिंदा जलाने का भी फरमान सुनाया, लेकिन आदिवासी हो समाज महासभा और पुलिस ने ऐसे किसी फरमान से साफ इंकार कर दिया है।
आदिवासी हो समाज ने पुलिस से आरोपी युवक को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की है। गौरतलब है कि युवक रोबिन कुंकल टैक्टर चालक है और नाबालिग युवती के घर अक्सर आता- जाता था, इसी का फायदा उठाकर उसने नाबालिग बहला- फुसला कर अवैध संबंध बना लिया, नाबालिग जब 4- 5 माह की गर्भवती हुई तब मामले का खुलासा हुआ।
आरोपी पीड़िता के पिता को बड़ा भाई कह कर संबोधित करता था। इस लिहाज से दोनों में चाचा- भतीजा का एक रिश्ता था, लेकिन उस बढ़कर दोनों एक ही गोत्र के थे। इस लिहाज से दोनों के बीच शारीरिक संबंध पूरी तरह अवैध था, आदिवासी समाज में इसी बात को लेकर गुस्सा है कि दोनों के इस कुकृत्य से समाज में बुरा असर पड सकता है, इसलिए उन्हें समाजिक रूप से दोनों को बहिष्कार करने का फैसला लिया
गया था।