हजारीबाग पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता

- दो एरिया कमांडर सहित तीन नक्सली अरेस्ट
हजारीबाग। जिले के चरही थाना क्षेत्र में जेजेएमपी नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें जेजेएमपी के दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक नक्सली को गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार नक्सलियों मे से दो जेजेएमपी एरिया कमांडर है। वहीं मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो हथियार और कई राउंड गोली सहित कुछ जरूरत का सामान भी बरामद किया है। हजारीबाग के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी की चरही के जंगल मे नक्सली किसी बडी घटना को अंजाम देने वाले है। सूचना के आधार पर हजारीबाग के एसपी, जिले पुलिस और सीआरपीएफ की टीम जंगल मे देर रात पहुंची। जहां पुलिस के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस और नक्सलियों के बीच घंटो मुठभेड़ हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाकर तीन नक्सली को गिरफ्तार किया। जिनमे से दो जेजेएमपी के एरिया कमांडर है। बिगा पासवान और भाकरा मुंडा दोनों पर दर्जनो मामले दर्ज है।



