पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अपराधी

गोड्डा:बुधवार को गोड्डा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी, जब जिले के कप्तान शैलेंद्र बर्णवाल की अगुवाई में जमुई सिमुलतल्ला (बिहार) के तीन अंर्तराज्यीय गिरोह के अपराधियों को दबोच लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान जैसे ही अपराधियों ने पुलिस को देखा तो फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाब में दर्जनों राउंड फायरिंग की, अतंतः अपराधी पकड़ लिये गये। ये सभी अपराधी ऑटो पर सवार थे।

[URIS id=9499]

इससे पूर्व पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि जमुई का अंर्तराज्यीय अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में गोड्डा में जुटे हैं। तत्काल टीम बनाकर इन्हें पकड़ लिया गया। इनके पास से देसी कट्टा सहित जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस बाबत एक अपराधी वहां से मौके का फायदा उठाकर चंपत हो गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More