लोहरदगा: पुलिस ने जब्त किया मवेशियों से लदा ट्रक, चालक फरार

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत कुडू थाना क्षेत्र के बोरसीदाग के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोवंषीय लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस कप्तान एसपी प्रियदर्शी आलोक को इस बाबत जानकारी मिली थी कि ट्रक संख्या जेएच03एम7407 चंदवा से लोहरदगा आ रही है, जिसमें मवेषी लदे हैं। इस मामले में ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।
एसपी के निर्देष पर कुडू थाना प्रभारी ने दल-बल के साथ वाहन जांच अभियान चलाकर उक्त ट्रक को पकड़ कर थाने ले आयी। इसमें 50 से अधिक की तादात में गाय लदे थे। ट्रक जैसे ही थाने के भीतर पंहुची तो चालक ने उसे मोड़कर चंदवा की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस को इस बात का अहसास होते ही थाना प्रभारी हरिऔंध करमाली, सहायक अवर निरीक्षक मुरारी कुमार, जिला पुलिस बल के जवान शर्मा भगत, सिधो मुर्मू, नेमन बारला ने पुलिस के सूमो वाहन से ट्रक का पीछा किया।
बोरसीदाग के समीप ट्रक चालक ने पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस का सुमो वाहन सड़क पर तीन-चार बार पलट गया, जिसमें थाना प्रभारी सहित बाकी पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी का इलाज निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में कराया गया है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। इधर पुलिस ने पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई षुरु कर दी है।




