पुलिस को देख, मोटरसाइकिल छोड़ भागे…

धीरज शर्मा
बिरनी(गिरिडीह): बिरनी थाना क्षेत्र के बरहमसिया चौक के पास अवैध कोयला लोड मोटरसाइकिल पर शनिवार को बिरनी थाना प्रभारी प्रशान्त कुमार ने एसडीपीओ दीपक शर्मा के निर्देश पर छापेमारी कर 8 कोयला लदे मोटरसाइकिल को जब्त किया।
सभी मोटरसाइकिल में अवैध रूप से कोयला लदा हुआ था, जिसे शनिवार सुबह को छापेमारी कर जब्त कर लिया गया। इस सबन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि मोटरसाइकिल में सवार सभी लोग पुलिस को देख मोटरसाइकिल छोड़कर लावारिस स्थिति में फरार हो गए। थानेदार ने बताया कि सभी मोटरसाइकिल को जब्त कर बिरनी थाना ले गया हूँ, आगे एसडीपीओ के निर्देश पर चिन्हित कर कार्रवाई किया जायेगा।




