डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों का तबादला

रांची: राजधानी और आसपास के कई थाना प्रभारियों को बदल दिया गया है, जबकि कुछ को प्रमोशन दिया गया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक असित कुमार मोदी को सदर पश्चिम अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है, जबकि अरुण कुमार यातायात थाना प्रभारी बनाये गए हैं।

पुलिस निरीक्षक विमल नंदन सिन्हा को रांची पुलिस केंद्र से टाटीसिल्वे का थाना प्रभारी बनाया गया है। सपन महथा को अनगड़ा अंचल का अंचल निरीक्षक, रमेश कुमार को थाना प्रभारी, बुंडू, शैलेश प्रसाद को डोरंडा का थाना प्रभारी, सुनील कुमार तिवारी को हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, बृज कुमार को कोतवाली थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक राजकुमार यादव को पुलिस केंद्र, रांची, पुलिस निरीक्षक असित कुमार मोदी थाना प्रभारी, अरगोड़ा अंचल निरीक्षक को सदर पश्चिम अंचल बनाया गया है।

अवधेश ठाकुर को पुलिस केंद्र, रांची से हटकर थाना प्रभारी, गोंदा बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार अरगोड़ा के थाना प्रभारी होंगे। अवर निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी को थाना प्रभारी, अनगड़ा बनाया गया है। अवर निरीक्षक प्रयाग दास को दशम फाॅल का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं अवर निरीक्षक मनोहर करमाली को पुलिस केंद्र, रांची से हटाकर थाना प्रभारी, सोनाहातू के पद पर नियुक्त किया गया है। अवर निरीक्षक बैद्यनाथ कुमार को लोअर बाजार से खरसीदाग का ओपी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। जगलाल मुंडा को पुलिस केंद्र, रांची से थाना प्रभारी, लापुंग बनाया गया है और पुलिस केंद्र में अवर निरीक्षण सिद्धेश्वर महथा को बुढ़मू का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More