गिरिडीह: नक्सलियों की दो दिवसीय बंदी शुरू होने से पहले ही गिरिडीह में माओवादियों ने विध्वंसक कार्यवाई को अंजाम दे दिया। यहां नक्सल प्रभावित चौधरीबांध के समीप अतिवादियों ने रेल ट्रैक को निशाना बनाते हुए जबरदस्त ब्लास्ट कर रेलवे की अप व डाउन लाइन को उड़ा दिया।
बता दें कि नक्सलियों ने 16 और 17 अक्टूबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसी को ध्यान में रखकर पुलिस की चौकसी बढ़ी हुई थी। बावजूद इसके माओवादियों ने सोमवार की देर शाम सरिया थाना क्षेत्र के धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत चौधरीबांध रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर पूरब की ओर डाउन लाइन में 326/20 -326/ 18 तथा अप लाइन में 326 / 17 -326 / 19 के बीच लगभग 1 मीटर विस्फोट कर पटरी को उड़ा दिया।हालांकि कुछ ही घंटों में यहां ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया और रेल परिचालक शुरू करा दिया गया।
लेकिन इस बीच घटना 12308 नम्बर की गाड़ी जोधपुर एक्सप्रेस हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन में कई घंटों तक खड़ी रही। वहीं इलाके में दहसत व्याप्त रहा। फिलहाल एहतियातन रेलवे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस गस्ती भी चौकस कर दी गई है।