अवैध संबंध के शक में पत्नी व उसके प्रेमी की हत्या

  • आरोपी पति ने थाने में किया सरेंडर
स्टेट ब्यूरो: जिले में गुरुवार की देर रात रामपुर के महुआ टोली में प्रेम संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी प्रतिमा देवी और उसके कथित प्रेमी की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने सदर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण भी कर दिया है। दोहरे हत्याकांड की इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी सागर साहू ने कहा कि गुरुवार की रात सागर कहीं गया हुआ था, जब वह वापस लौटा तो गणेश और प्रतिमा को अपने ही घर में आपत्तिजनक अवस्था में पाया। जिसके बाद सागर अपना आपा खो बैठा।

[URIS id=8357]

कमरे में रखी हुई लकड़ी से गणेश और प्रतिमा के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद सागर ने कमरे को बाहर से ताला लगाकर खुद सदर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी को उसने कई बार समझाया, लेकिन कोई असर नही हुआ। इस बाबत दो माह पूर्व गांव में पंचायत भी बैठी थी, जिसमें हत्यारोपित सागर साहू ने आरोप लगाया था कि उसने गणेश और प्रतिमा को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा है। लेकिन इसे वह साबित नही कर सका, एक कमेटी बनाकर गणेश व प्रतिमा से अलग- अलग पूछताछ की गई थी, तो गणेश ने प्रेम संबंध से साफ इंकार कर दिया, लेकिन प्रतिमा ने यह स्वीकारा था, कि वह गणेश से प्रेम करती है।
आरोपी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद एसडीओ जितेंद्र कुमार सिंह, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश राणा दल बल के साथ पंहुचने के बाद आसपास के लोगों से पुछताछ की। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक गणेश ठाकुर की शादी आगामी 15 मई को होने वाली थी। चंदवा के निंदरा गांव में गणेश ठाकुर की शादी तय हुई थी। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक प्रतिमा देवी का एक पुत्र और एक पुत्री भी है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More