पारा शिक्षक हत्याकांड में एनोस एक्का को मिली जमानत

रांची: पारा शिक्षक मनोज कुमार हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का को गुरुवार को हाईकोर्ट से जमानत दे दी गई, लेकिन कोर्ट ने इस बाबत शर्त लगा दी है कि उन्हें झारखंड जाने से पूर्व कोर्ट से अनुमति लेनी होगी। उन्हें लोअर कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया है।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री को 2019 के जुलाई में ही उम्र कैद की सजा मिली थी, जिसके बाद विधानसभा से उनकी सदस्यता खत्म हो गई। बता दें कि पारा शिक्षक मनोज की हत्या नवंबर 2014 में हुई थी और शव की बरामदगी के दूसरे दिन एनोस एक्का को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन्होंने तीन टर्म 2005, 2009 व 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। पारा शिक्षक का अपहरण किया गया था व इसके बाद जंगल से उनका शव बरामद किया गया था। मृतक के परिजनों ने एक्का के खिलाफ बाइनेम प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पारा शिक्षक मनोज सिमडेगा जिला अंतर्गत कोलेबिरा के जटाटांड स्कूल में शिक्षक थे।
वे लसिया प्रखंड संघर्ष समिति सहित कोलेबिरा प्रखंड के पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे। इससे पहले वे एनोस एक्का की झारखंड पार्टी के सक्रिय सदस्य थे, लेकिन विस चुनाव के वक्त उन्होंने झारखंड पार्टी छोड़ दूसरे पार्टी के उम्मीद्वार का समर्थन कर दिया। इसी क्रम में वे अपने सहयोगी संजू नायक के साथ स्कूल में बैठे थे, कि हथियारबंद अपराधियों व विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनोस का साथ छोड़कर वे दूसरे पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे। एक दिन वे अपने सहयोगी पारा शिक्षक संजू नायक के साथ स्कूल में बैठे थे, तभी बाइक से दो हथियारबंद अपराधी आए व जबरन मनोज को उठाकर ले गए।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More