सीएनटी- एसपीटी का ज्यादातर उल्लंघन मिशनरी संस्थाओं ने किया: समीर

जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग
रांची: भाजपा के राज्यसभा सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी समीर उरांव ने शनिवार को राज्यपाल से मिलने का उद्देश्य महामहिम को ये बताना था, कि आदिवासी बहुल झारखंड में सीएनटी व एसपीटी एक्ट का सर्वाधिक उल्लंघन मिशनरी संस्थाओं ने किया है। मिशनरीयों द्वारा संचालित स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शिक्षण- प्रशिक्षण संस्थान एवं अस्पताल जैसे सेवा कार्यों के नाम पर आदिवासी समाज के लोगो की भूमि सहित गैरमजुरवा भूमि की अवैध बंदोबस्ती कर कब्जा किये गए भूमि में चर्च बनाया गया है। इसकी गहन व्यापक जांच करायी कराते हुए कानून सम्मत कार्रवाई की जाए।
श्री उंराव ने कहा कि सीधे- साधे भोले- भाले आदिवासी भूःरैयतों को उनकी जमीन वापस लौटायी जाय। उरांव ने कहा कि जनजाति पारंपरिक धार्मिक सांस्कृतिक सरना, मसना, जाहेरस्थान, ससनदिरी स्थल, देवीगुड़ी, देशवाली जैसे आस्था और विश्वास से जुड़े धरोहर स्थलों पर जबरन डरा- धमका कर सामूहिक बल प्रयोग कर या स्थानीय प्रशासन के साथ मिलीभगत करके ऐसे स्थलो पर चर्च, गोरोटो आदि का निर्माण कर लिया गया है। इसकी भी व्यापक जांच कर उसे मुक्त करायी जाय।
[URIS id=9499]


