विधायक प्रदीप यादव ने किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए
यौन उत्पीड़न मामला
जेवीएम नेत्री ने करायी थी एफआईआर
हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट होने पर एसपी ने गठित की थी एसआइटी
अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री ने दर्ज करायी थी एफआईआर
हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट होने के बाद एसपी ने गिरफ्तारी के लिए गठित की थी एसआइटी
स्टेट ब्यूरो: महिला नेत्री द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान लगाये गये यौन उत्पीड़न मामले में गोड्डा के पोड़ैयाहाट जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने गुरुवार को देवघर के प्रभारी सीजेएम एसडीजेएम कमल नयन की कोर्ट में सरेंडर कर दियां इसके बाद उन्हें कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि अपनी पार्टी के ही केंद्रीय प्रवक्ता रही महिला नेत्री ने विधायक कुंडा थानांतर्गत करनिबाग थाना क्षेत्र स्थित होटल शिव सृष्टि पैलेस के कमरे में बुलाकर गलत करने के प्रयास का आरोप लगाया था। इस वक्त श्री यादव गोड्डा लोकसभा से जेवीएम के प्रत्याशी भी थे। 16 जुलाई को हाइकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उनके पास सरेंडर करने या गिरफ्तार होने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। देवघर कोर्ट से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। विधायक की गिरफ्तारी के लिए देवघर पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। देवघर पुलिस विधायक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी लेकिन विधायक प्रदीप यादव का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रांची और गोड्डा आवास सहित कई संभावित जगहों पर भी छापेमारी की थी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।
जांच में दोषी पाये गये थे विधायक
यौन उत्पीड़न के मामले में पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव को पुलिस जांच में दोषी पाया गया है। केस की अनुसंधानकर्ता साइबर डीएसपी नेहा बाला की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 354डी, 506 और 509 में मामला सत्य पाया गया है।
[URIS id=9499]

