ग्रामीण बैंक से छह लाख की हुई लूट

चकाई/गिरिडीह: झारखंड-बिहार सीमा पर के देवरी-चकाई बॉर्डर स्थित चकाई थाना क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक सरौन में मंगलवार को नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना क्षेत्र बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र का सरौन गांव की है। घटना के सबंध में बताया गया कि मोटर साईकिल पर सवार लगभग छह की संख्या में आए नकाबपोश लुटेरो ने हथियार लहराते हुए बैंक के अंदर घुंसे और बैंक के मेन ग्रिल में अंदर से ताला लगाकर वहां उपस्थित बैंक कर्मी के कनपटी में हथियार सटाकर बंधक बना लिया तथा तकरीबन पौने पांच लाख रुपये जिसमे कैश काउंटर से सवा दो लाख रुपये तथा बाकी के रुपये लॉकर से लूट कर भागने में सफल रहा। इस दौरान बैंक में पैसा जमा करने आये चार ग्राहकों के साथ भी लूट-पाट की सूचना है। बैंक में लूट-पाट के बाद लुटेरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी के हार्ड-डिस्क को अपने साथ ले भागे हैं।

खबर लिखे जाने तक जमूई पुलिस अपराधियों के धर-पकड़ को लेकर अभियान तेज कर दी है। हलांकि अबतक कोई सफलता नही मिली है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More