बातों में उलझाकर बैंक से लूटे साढ़े तीन लाख, एक धराया

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएन गांगुली रोड स्थित कैनरा बैंक से अपराधियों ने सोमवार की सुबह बिल्कुल नये अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया। लगभग सात से आठ की संख्या में पहुंचे अपराधी न ही नकाब में थे व ना बंदूक रखा था। बैंककर्मियों को बातों में उलझाकर इन्होंने साढ़े तीन लाख चोरी कर चलते बने। गार्ड की सर्तकता के कारण इनमें से एक अपराधी को दबोच लिया गया है। पुलिस इससे पुछताछ कर रही है।
बैंक में हुई चोरी की सूचना पर तत्काल वहां कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल व थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल दल-बल के साथ पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। बैंककर्मियों ने बताया कि सुषमा नाम की महिला कैश काउंटर से निकल कर पैसों का एक बंडल लेकर दूसरे काउंटर पर मशीन से गिनती कराने हेतु पहुंची। इस बाबत मौका पाकर एक अपराधी चुपके से कैश काउंटर में घुस गया। वह पैसों का बंडल थैले में लेकर मौके से फरार हो गया। सुषमा पैसे की गिनती कराने के बाद जैसे ही अपने काउंटर की ओर रुख किया तो देखा कि एक व्यक्ति हाथ में थैला लिए काफी तेजी से बैंक से निकल रहा है। शक होने पर उसने चिल्लाया, लेकिन अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। इस बीच बैंक में मौजूद पांच से छह अपराधियों ने बैंक कर्मियों को अपनी बातों में उलझाये रखा।
[URIS id=9499]




