कोडरमा: तिलैया थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 24 मास्टर मोहल्ला निवासी बैंक कर्मी दिलीप कुमार, पिता स्व. गोवर्धन सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर दिलीप कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में उन्होंने कहा कि वे हजारीबाग जिला के बरकट्ठा में बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर के पद पर पदस्थापित है। गत 19 अगस्त को सुबह बरकट्ठा बैंक के लिए वे और उनकी पत्नी दोनों ड्यूटी के लिए चले गए। 23 अगस्त को बैंक बंद होने के कारण वे सपरिवार 22 अगस्त को शाम 7 बजे अपने घर आये तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला काटा हुआ है और अंदर प्रवेश करने पर पाया कि कमरा में सारा सामान कपड़ा वगैरह बिखरा हुआ है। अलमीरा भी खुला पाया तथा उसमें रखा गहना वगैरह अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। दर्ज मामले में सोने के तीन जोड़ा झुमका, सोने का 5 जोड़ा टॉप, गला का सोने का चैन, सोना का मंगलसूत्र और चांदी के जेवरात समेत 15 हजार नकदी की चोरी की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।