कोडरमा: थाना क्षेत्र के अंगार में शनिवार को एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि अंगार निवासी मोहम्मद अली हुसैन की पुत्री रेहाना खातून (17 वर्ष) ने शुक्रवार की रात्रि अपने दुपट्टा से छत में लगे पंखे के लिए बने हुक में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात्रि घर के कई सदस्य मिलाद में गए हुए थे ।उसी दौरान रेहाना खातून व उसकी छोटी बहन फरमाना खातून के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद गुस्से में आकर रेहाना खातून एक कमरे में बंद होकर दुपट्टे के सहारे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवाले मिलाद से लौटने के बाद कमरे का दरवाजा भीतर से बंद पाया। काफी दरवाजा खटखटाने के बाबजूद भी दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की तोड़कर घरवाले व पड़ोस के लोग अंदर घुसे तब देखा कि रेहाना खातून अपने दुपट्टे के सहारे फांसी पर झूली हुई है। घरवाले व आसपास के लोगों ने फांसी से झूल रहे रेहाना खातून को नीचे उतारा। इसकी सूचना पाकर शनिवार की सुबह सतगावां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।