जज ने वापस लिया आदेश, ऋचा को नहीं बांटना होगा 5 कुरान

रांची: फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में रांची की अदालत द्वारा ऋचा को जमानत के लिए पांच कुरान बांटने के आदेश को न्यायाधीश मनीष सिंह की अदालत ने वापस ले लिया है। सहायक लोक अभियोजक की प्रार्थना पर बुधवार को अदालत ने शर्त वापस ले ली है। गौरतलब हो कि इस बाबत आज प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार से मिलकर एडवोकेट एसोसिशन द्वारा इस बाबत विरोध प्रकट किया गया था। अधिवक्ताओं ने कहा कि था कि जब तक फैसला वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक वे उक्त कोर्ट का बहिष्कार करेंगे।
[URIS id=9499]



