जय श्री राम बोलना है तो झारखंड छोड़ो: सूर्य सिंह बेहरा

फेसबुक पर विवादित पोस्ट
स्टेट ब्यूरो: विकास के बजाय विनाश की राजनीति से सामाजिक हित तो कतई नहीं सध सकता है। देश व समाज को जोड़ने के लिए सामाजिक समरसता अनिवार्य है। लोकतंत्र के सभी प्रहरियों को इसका ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में झारखंड पिपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सूर्य बेसरा ने फेसबुक अकाउंड से एक विवादित पोस्ट करते हुये बाहरी- भीतरी प्रकरण को हवा देने की कोशिश की है। उन्होंने पोस्ट किया है, कि यदि झारखंड में रहना है तो जय झारखंड बोलना होगा। जय श्री राम बोलने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है, बल्कि वे झारखंड छोड़ दें। पेास्ट का मामला अब धीरे- धीरे तूल पकड़ने लगा है।
गौरतलब है कि जय श्रीराम का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। बंगाल में इस बाबत जमकर सियासत की आग को आंच देने का काम किया गया है, लेकिन येे विडंबना के साथ दुर्भाग्य का विषय भी है, कि इसे दरकिनार के बजाय कुछ नेता इस पर सियासत की रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं। बेसरा ने एक प्रकार से बयान देकर लोगों को चेतावनी देने भी देने का कार्य किया गया है। उन्होंने इस बाबत कहा है कि देश की विभिन्न भाषाओं के लिए जब अलग- अलग राज्य हैं। बंगालियों के लिए बंगाल, बिहारियों के लिए बिहार, उड़िया लोगों के ओडिशा तो फिर ऐसे में झारखंड के लिए अलग क्यों नहीं होगा।
बेसरा ने कहा है कि आखिर झारखंड में बाहर के लोग आकर राज क्यों व किस आधार पर करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासियों पर जय श्री राम का नारा थोपा जा रहा है। उन्हें इसकी आड़ में भड़काया जाता है। बतातें चलें, कि इससे पूर्व भी झारखंड निर्माण काल के बाद झारखंड बाहरी- भीतरी के आग में झुलस चुका है। इसके बाद फिर से इसे हवा देने का प्रयास किया जा रहा है। बहरहाल इतना तो तय है कि इस मामले पर सियासत शुरु हो चुकी है।
झारखंड के नाम पर लोगों को बांटना सही नहीं है। जय श्री राम का नारा लगाने वालों से किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मेरा मानना है, कि ये लोगों का अधिकार है।
– सीपी सिंह, नगर विकास मंत्री

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More