जमशेदपुर: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में दो छात्राएं, एक की मौत

जमशेदपुर: पानी पीने के लिये दो छात्रांए स्कूल परिशर से बाहर निकलीं, कि उन्हें अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों छात्राओं स्वीटी नायक और सोनू नायक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद ऑन द स्पाॅट स्वीटी ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी सोनू को गंभीर से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना घाटशिला के बहरागोड़ा के पंडित तानी गम्हरिया प्राथमिक विद्यालय की है। दोनों छात्राएं कक्षा दो की विद्यार्थी हैं। स्कूल से निकलते समय ये अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। जिससे स्वीटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घटना की सूचना पाते ही बहरागोड़ा के बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, सीओ हीरा कुमार और बहरागोड़ा थाना प्रभारी राजधान सिंह सहित जिला परिषद सदस्य सत्यवान नायक घटनास्थल पर पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी ली।
[URIS id=9499]

