खरसांवा थाना प्रभारी सहित सिनी ओपी प्रभारी निलंबित, एसआइटी करेगी जांच

माॅब लिचिंग प्रकरण में एसपी की कार्रवाई
स्टेट ब्यूरो: भीड़ के हत्थे चढ़े तबरेज अंसारी की मौत को कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी द्वारा गंभीरता से लिये जाने के बाद सोमवार को सरायकेला एसपी कार्तिक एस ने माॅब लिचिंग मामले में कार्रवाई करते हुये तत्काल प्रभाव से खरसावां थाना प्रभारी सहित सिनी ओपी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की गहन पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक कार्रवाई के तहत मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि सरायकेला थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार तबरेज की पत्नी शहिस्ता परवीन ने कहा है कि उसके पति तबरेज अंसारी 17 जून की रात को दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से जमशेदपुर के आजादनगर लौट रहे थे, इसी दौरान धातकीडीह गांव के पास पप्पू मंडल एवं अन्य ने चोरी के संदेह में उसे पकड़ लिया व खंभे से बांध कर बुरी तरह से पीटा। इस दौरान धार्मिक नारा लगाने के लिए भी मजबूर किया गया। लोगों की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया व बाद में पुलिस ने चोरी के मामले में उसे जेल भेज दिया। दो दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More