इंस्पेक्टर, सब- इंस्पेक्टर का तबादला, अमित लातेहार थाना प्रभारी

लातेहार: विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व प्रदेश भर में स्थानांतरण का खेल जारी है। इसी कड़ी में लातेहार के एसपी प्रशांत आंनद ने आचार संहिता लगने से पूर्व ही सोमवार की देर रात थाना प्रभारी व सब-इंस्पेक्टरों का तबादला किया है।
तबादले के आधार पर अमित गुप्ता को लातेहार का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वे इससे पूर्व पुलिस निरीक्षक लातेहार के पद पर कार्यरत थे। यहां के थाना प्रभारी नरेश कुमार को लातेहार अंचल का पुलिस पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। एसपी ने सभी को 24 घंटे के अंदर नए स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया है। जिन लोगों को तबादला किया गया है, उनमें पुलिस अवर निरीक्षक राणा भानु प्रताप सिंह को बारेसांढ़ का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि बारेसांढ़ के थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक जगदेव पाहन तिर्की को चंदवा थाना भेजा गया है।
पुलिस निरीक्षक उदय प्रताप सिंह को बालूमाथ अंचल से कंपोजिट कंट्रोल रूम यातायात प्रभारी, पुलिस निरीक्षक राजेश मंडल को महुआडांड़ अंचल से बालूमाथ अंचल, पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार को कम्पोजिट कंट्रोल रूम से पुलिस निरीक्षक महुआडांड़ अंचल, लातेहार, पुलिस निरीक्षक धर्मदेव पासवान को पुलिस केंद्र से विधि शाखा प्रभारी, व्यवहार न्यायालय और पुलिस निरीक्षक मदन शर्मा को पुलिस केंद्र से प्रभारी चुनाव कोषांग, लातेहार के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।


