लालू ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

चारा घोटाला के देवघर कोषागार का मामला
रांची: चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुये जमानत याचिका दाखिल की है। कल इसे लेकर उनकी ओर से जल्द इसकी सुनवाई करने का आग्रह भी कोर्ट से किया जाएगा। गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट द्वारा लालू को जमानत देने से इंकार कर दिया था।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/make-yoga-an-integral-part-of-life-governor
गौरतलब है कि देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। इस मामले में लालू प्रसाद करीब आधी अवधि जेल में बिता चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सजा की आधी अवधि जेल में काटने पर सजायाफ्ता को जमानत की सुविधा प्रदान की जा सकती है। इसी को आधार बनाकर लालू ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। बताते चलें कि लालू को चारा घोटाले के दुमका, देवघर व चाईबासा मामले में सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है। इन तीनों मामलों में फिलहाल लालू प्रसाद सजा काट रहे हैं, लेकिल बीमारी के कारण रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं।
[URIS id=9499]




