स्वास्थ्य मंत्री से मिले डाॅक्टर, कहा हमें सुरक्षा दें

रांची: चिकित्सकों पर लगातार हमलों से आहत होकर रविवार को आइएमए के बैनर तले डाॅक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मिलकर उन्हें मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। कहा कि मरीजों के परिजनों द्वारा उनपर लगातार हमला होना चिंता का विषय है।

[URIS id=9499]

इस बाबत परिजनों द्वारा की गई मारपीट में घायल डॉ एके सिंह ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को उनके साथ हुई बर्बरता के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। मंत्री से इन्होंने इनके मुफ्त इलाज कराने की मांग भी की। आइएमए के सचिव श्‍याम सिदाना ने बताया कि डॉक्‍टरों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का श्री चंद्रवंशी ने उनकी सभी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा के सीमा मोदी मामले पर भी चर्चा की। इस पर मंत्री ने जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही। क्लिनिक एसटेबलिसमेंट एक्‍ट के मुद्दे पर भी डॉक्‍टरों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई। गौरतलब है कि डॉक्टर पर हमला करनेवालों को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने का निर्देश मुख्य सचिव डी के तिवारी ने शनिवार को ही दे दिया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More