हजारीबाग: अगवा कर एक युवती से दुुष्कर्म, दूसरे ने भाग कर बचाई इज्जत

हजारीबाग: जिले के कटकमसांडी में पेलावल ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर एक के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस कांड में दूसरी लड़की ने हौसला दिखाते हुये वहां से भागकर अपनी इज्जत बचाने में सफल रही। हालांकि इसके साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता द्वारा इस मामले में फर्द बयान दर्ज कराने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ 119/19 के तहत भादवि के धारा ‌376 (1) व 4/8 पाक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले को संगीन बताते हुये दोनों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है।
बयान में पीड़िता ने कहा है कि 30 जुलाई को दिन के एक बजे वह अपनी सहेली के साथ शौच करने के लिए निकली थी। इसी क्रम में गांव का श्रवण कुमार, पिता हरि प्रसाद मेहता व शिशुपाल, पिता दीपन ठाकुर दोनों बाइक से वहां पहुंचे और जबरन पकड़ कर मुर्गी फार्म ले गये। श्रवण कुमार ने मेरे साथ दुष्कर्म किया, जबकि शिशुपाल मेरी सहेली के साथ जबरदस्ती का प्रयास कर रहा था, तो इसी बीच हल्ला व रोने की आवाज सुनकर चार- पांच लोग उधर आते देख वे दोनों वहां से फरार हो गये। दूसरी लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि शिशुपाल मेरे साथ दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहा। इसकेे बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More