9 पैकेट डिटोनेटर मिलने के बाद शहर में सनसनी
अभिषेक सहाय
गिरिडीह: मकतपुर- बरगंडा रोड स्थित बिरसा मूवी बैनर लगे भवन के पास गुरुवार शाम खूब अफरा तफरी का माहौल था। यहां एसडीओ विजया जाधव ने छापा मारा था। बताया जा रहा है की सीएस राम रेखा प्रसाद इसी आवास में किराये पर रहते हैं। गुप्त सूचना के आधार पर इनके मकान में दबिश दी गई और यहां से 9 पैकेट के डेटोनेटर भी बरामद किया गया। मौके पर एसडीएम के साथ एएसपी दीपक कुमार भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि किसी ने कॉल कर एसडीएम को सूचना दी थी कि सीएस के आवास में खिड़की से किसी संदेहास्पद वस्तु को फेका गया है। इसी सूचना के बाद प्रसाशन हरकत में आई और डेटोनेटर को बरामद कर लिया गया। घटना के बाद नगर पुलिस यहां पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। संभावना जताई जा रही हैं कि सीएस को फसाने के लिए किसी ने साजिश के तहत डेटोनेटर को खिड़की से घर में फेंका था । इधर सीएस ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नही है। सूचना मिलने पर वे भी अपने आवास में पहुँचे तो मामले से अवगत हुए हैं। इधर जिले के वरीय अधिकारियों ने भी पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश जारी किया। अभी यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस भी पूरे गहनता से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।