गैस कटर से एटीएम काटकर 37 लाख की चोरी

टाटीझरिया में वारदात
हजारीबाग: जिले के टाटीझरिया एनएच 100 पर स्थित एसबीआइ एटीएम से चोरों ने शुक्रवार की रात 37 लाख 9 हज़ार रुपए चुराकर चंपत हो गये। चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया है और डीवीआर मशीन अपने साथ ले गये। इस घटना के बाद टाटीझरिया के थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गये हैं।

 

[URIS id=9499]

 

चोरी के वारदात की खबर उस वक्त हुई, जब सुबह में एटीएम का शटर उठाया गया। खास बाते ये है, कि चोरी के वक्त कोई भी सुरक्षाकर्मी एटीएम की पहरेदारी नही कर रहा था। एसबीआई के इस एटीएम में दो गार्ड की ड्यूटी है। सुबह और रात दोनों को ड्यूटी पर रहना होता है। पुलिस मान रही है, कि गार्ड के नही रहने का फायदा चोरों ने उठाया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More