आनंद सोनी
लोहरदगा: 2003 में इंडियन आर्मी से रिटायर्ड भोला साहू ने पारिवारिक कलह में अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार लिया। गोली पेट के नाभी में लगी। घटना लोहरदगा शहर बरवाटोली की है।
मृतक भोला साहू के तीन लड़की और एक लड़का है, जिसमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है, और लड़का जो पढ़ाई करने के बाद रांची में रहकर कम्पीटीशन की तैयारी कर रहा है।
बेटा संजय कुमार ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से पापा से बात करने पर उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं महसूस हो रही थी, वहीं आसपास के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि वे बहुत मिलनसार एवं समाजिक व्यक्ति थे। उनके किसी तरह के मानसिक रोग के बारे में लोगों ने इनकार किया।
सूत्रों की मानें तो मृतक की पत्नी झगड़ालू किस्म की है। आपस में पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। जिससे संदेह जताया जा रहा है कि घटना पारिवारिक विवाद में हुई है। और जवान स्वयं अपने लाइसेंसी राइफल से गोली मार ली है या फिर अन्य सदस्यों के द्वारा गोली मारी गई है? यह अभी कहा नहीं जा सकता। घटना बुधवार देर रात की है, घटना के समय मृतक, पत्नी एवं छोटी बेटी साथ में थी।
पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात्रि में मृतक को नींद नहीं आ रही थी, पत्नी व उनकी लड़की अपने कमरे में सो रही थी। तभी मृतक ने कहा मुझे नींद नहीं आ रही है फिर पत्नी उसे अपने कमरे में बुलाई और बेटी दूसरे रूम में चली गयी। लगभग डेढ़ बजे पत्नी वाशरूम गयी तभी गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर कमरे में पहुँची।
मृतक को रात में ही सदर अस्पताल पहुँचाया गया और पुलिस को सूचना दी गयी। अब पुलिस पोस्टमार्टम के बाद इसे आत्महत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। लाइसेंस एवं राइफल को जप्त कर लिया गया है।