बालू व गिट्टी लदे चार वाहन जब्त

कोडरमा: जिला थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के लोकाई के पास बुधवार की सुबह कोडरमा अंचल अधिकारी अशोक राम ने कोडरमा पुलिस के सहयोग से चेकिंग अभियान चलाकर बिना चालान के बालू लदा ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया। जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रैक्टर ढेबुआडीह की ओर से कोडरमा की ओर जा रहा था, तभी कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई के पास अधिकारी ने उस वक्त वाहन को रुकवाया तथा चालान से बालू से संबंधित चालान मांग की चालक द्वारा कागज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर को जब्त करके थाना में सुरक्षित रखा गया। मौके पर सीओ के अलावे खनन विभाग डीएमओ मिहिर सलकर, खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More