चार एएसपी का तबादला

रांची: राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बाबत लोहरदगा के एएसपी पुरुषोत्तम कुमार को सरायकेला-खरसावां का एएसपी बनाया गया है। शनिवार को जारी तबादले संबंधी अधिसूचना के मुताबिक रामगढ़ के एएसपी गुलशन तिर्की को जमशेदपुर का एएसपी बनाया गया है। सरायकेला-खरसावां के एएसपी विवेकानंद सिंह को लोहरदगा का नया एएसपी बनाया गया है, जबकि जमशेदपुर के एएसपी प्रणव आनंद झा को चाईबासा का एएसपी बनाया गया है।



