किसान की मौत सरकार की नाकामी: हेमंत सोरेन

जवाबदेह पदाधिकारी बर्खास्त किये जाएं
रांची: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 27 जुलाई को किसान लखन महतो द्वारा मनरेगा के माध्यम से बनवाये गये कुंए का भुगतान नहीं होने से की गई आत्महत्या को सरकार की नाकामयाबी करार दिया है। उन्होंने इस बाबत लापरवाह अधिकारियों को चिन्हित कर बखास्त करने की मांग की है।
गौरतलब है कि राजधानी से सटे चान्हो के पतरातू गांव में 27 जुलाई को कृषक लखन ने कुआँ में कूदकर अपनी जान दे दी थी। सोरेन ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार कमीशन के चक्कर मे किसानों की जान ले रही है। सरकार के उदासीन रवैये के कारण झारखंड में किसानों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है। सरकार कमल क्लब बनवाने में व्यस्त है। सोरेन ने कहा कि सरकार बेशर्मी पर उतर चुकी है, क्यों कि कभी भूख से मौत को बीमारी से बताती है और आत्महत्या को नशे की हालत में मौत बताने का काम कर रही है। सोरेन ने स्वर्गीय महतो की मौत को लेकर उच्चस्तरीय जांच किये जाने की मांग की है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More