थाना प्रभारी की अच्छी पहल, कसम खिलाकर छुड़वाया शराब व्यवसाय

खोरीमहुआ(गिरिडीह): हिरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा गाँव में मनिहारी दुकान में शराब बेचे जाने की खबर पर थाना प्रभारी फैज रब्बानी के नेतृव में उक्त मनिहारी दुकान में छापेमारी अवैध पाउच में बिकने वाली देशी शराब बरामद किया गया। जिसे देख दुकान संचालिका घबरा गई और थाना प्रभारी सहित सहयोगी पुलिस बल से विनती करने लगी। मैं दुबारा कभी भी शराब नही बेचूँगी ये बोलकर कसमें खाने लगी।

थाना प्रभारी रब्बानी ने उंक्त संचालिका की गरीबी हालत देख एक बार माफ करने की बात पर छोड़ दिया और महिला को कसम खिलाकर माफ किया। साथ ही उक्त महिला से ही शराब नष्ट करवाया। उन्होने हिदायत देते हुए कहा की अगले बार से इस तरह की गलती कतई न करें।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More