मुखिया, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक पर रिकवरी का आदेश
खोरीमहुआ(गिरिडीह): विकास योजनाओं में पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा राशि के गबन को लेकर प्रशासनिक तौर पर कार्यवाई करते हुए राशि रिकवरी को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है। जिसमे पत्र जारी करते हुए धनवार प्रखंड विकास पदाधिकारी प्यारेलाल ने कहा है कि बलहारा पंचायत क्षेत्र में चल रहे 111 विकास योजनाओं के प्राणकलित राशि से अधिक निकासी कर लिए जाने को लेकर संबंधित योजनाओं के मुखिया इस्लाम अंसारी, पंचायत सचिव श्री कांत वर्मा, रोजगार सेवक नकुल राम सहित संबंधित मेठ को बराबर के दोषी मानते हुए रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में कहा गया है कि योजना के कुल राशि मे से 392230 रुपए की अधिक निकासी की गई है अधिक निकासी की राशि में संबंधित जनप्रतिनिधि सहित कर्मी भी दोषी प्रतीत होते हैं । अधिक निकासी की राशि को मुखिया पंचायत समिति सदस्य रोजगार सेवक एवं संबंधित मेठ को बराबर-बराबर जिम्मेवार मानते हुए क्रमशः 98809 सबों को 3 दिनों के अंदर सुनिश्चित करने को कहा गया है। राशि की रिकवरी स समय नहीं किए जाने पर सरकारी राशि के गबन के आरोप में उक्त लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि संवत कार्रवाई करने की बात कही गई है।

