विदेश में रोजगार दिलाने के नाम ठगी

गौरव गुप्ता
बगोदर: विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर बगोदर, बिष्णुगढ़, बोकारो एवं सिमडेगा के 135 मजदूरों को ठगी का शिकार होना पड़ा है। मजदूरों को दूबई में रोजगार दिलाने के नाम पर ठीकेदार के द्वारा भारी- भरकम रूपये वसूले जाने की खबर है।
गुरुवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर मजदूरों ने मामले की जानकारी दी है। मजदूरों ने कहा है कि ठीकेदार के द्वारा दूबई में रोजगार दिलाने के नाम पर करीब 135 मजदूरों से लाखों रूपये वसूल किए गए। मगर मजदूरों को विदेश नहीं भेजा गया। मजदूरों ने कहा है कि एकबार कुछ मजदूरों को विदेश भेजने के लिए तैयार होकर आने को भी कहा गया और फिर उन्हें ठगा गया।

देखें वीडियो

ठीकेदार पर फर्जी टिकट, वीजा आदि मुहैया कराने का भी आरोप लगाया गया है। बिष्णुगढ़ के खरना के मजदूर बंधन महतो ने कहा है कि ठीकेदार के द्वारा मजदूरों के साथ धोखा किया गया है। रतन महतो नामक ठीकेदार पर ठगी करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने दिया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More