देवघर: जिले में पिछले दिनों एक मरीज की मौत डॉ मनीष कुमार के क्लीनिक में हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने मनीष कुमार का अपहरण कर उनकी जमकर पिटाई कर दी थी इस मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि स्थानीय लोग परिजन के समर्थन में और देवघर डॉक्टर के समर्थन में उतर गए दो दिनों तक हड़ताल भी कर दी है। भावेश कुमार नाम के एक व्यक्ति को इस प्रकरण में जिम्मेदार ठहराते हुए गिरफ्तार भी किया गया।
डीसी नैंसी सहाय के साथ बैठक कर डॉक्टर ने हड़ताल खत्म करने के ऊपर अपनी सहमति जता दी, जिसके बाद डॉक्टर हड़ताल से वापस भी आ गए। इस प्रकरण के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय ने देवघर में चल रहे सभी प्राइवेट क्लीनिक और हॉस्पिटल पर गाज गिरा दी, तत्काल एक्शन लेते हुए एक टीम गठित कर देवघर के तमाम निजी क्लीनिक ओके प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन नंबर और क्लीनिक की सुविधाओं की जांच करने के लिए एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी भी शुरू कर दी गई। पिछले चौबीस घंटो में कई क्लिनिको की जांच की गई है, जिसमें डॉ मनीष कुमार के क्लीनिक जीवक में एसडीओ विशाल सागर के नेतृत्व में जांच की गई। प्रथम दृष्टया क्लीनिक खरा नहीं उतरा।
एसडीओ विशाल सागर ने कहा कि इसी क्लीनिक में घटना घटी थी। जांच करने पर पाया गया कि क्लीनिक ने रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं ले रखा है। अगर लिया भी है ,तो उसे दर्शाया नहीं गया। साथ ही क्लीनिक में मूलभूत सुविधाएं का आभाव है। कहा कि इसकी जांच रिपोर्ट डीसी को समर्पित की जाएगी। मौके पर मौजूद सिविल सर्जन ने भी जांच की, हालांकि सिविल सर्जन कैमरे के सामने बहुत कुछ बोलने के लायक नहीं थे। उन्होंने कहा कि क्लीनिक में सुविधाएं नहीं है, लेकिन अंत में कहा कि सुविधाएं इतनी बुरी भी नहीं है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि निजी क्लिीनिकों पर गाज गिरेगी। बताते चलें कि देवघर में 50 फीसदी से ज्यादा कलीनिक अवैध रुप से चल रहे हैं। उम्मीद जतायी जा रही है, कि जिस प्रकार से विगत 10 दिनों में पांच मरीजों की जान चली गई, वेैसा आगे नहीं होगा।