डॉक्टर पर हमला करने वाले को 24 घंटे में पकड़े: मुख्य सचिव

राज्यभर के चिकित्सकों को सुरक्षा देने के सख्त निर्देश
रांची: राजधानी के रिंची अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद तोड़फोड़ समेत डॉक्टर पर हमला किए जाने के मामले को राज्य के मुख्य सचिव डीके तिवारी ने शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने इस बाबत एसपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। सीएस ने कहा कि अगर इस मामले में स्थानीय थाना के पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर होती है, तो उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/btech-student-arrested-reveals-nirbhaya-case

मुख्य सचिव ने कहा कि यदि किसी को शिकायत है तो कानून के तहत काम करना पड़ेगा। कानून- व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को किसी भी कीमत पर नहीं दी जा सकती है। ऐसा करनेवालों के साथ प्रशासन पूरी कड़ाई के साथ निबटेगा। सीएस ने तत्काल डीजीपी केएन चौबे से फोन पर बात करते हुये कहा कि प्रदेश के चिकित्सकों को सुरक्षा दी जाए, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निष्पादन ठीक से कर सकें। मुख्य सचिव ने राज्य के सभी डीसी एसपी को निर्देश दिया है, कि वह अपने- अपने जिले में ऐसी घटना दोबारा ना घटे इसके पुख्ता इंतजाम करें। कहा कि हर हाल में चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More