Digital Arrest Scam: 78 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 23 करोड़ की ठगी, जानें साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय
1-1024x614.jpeg)
दिल्ली: दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट स्कैम की सबसे बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें एक 78 वर्षीय रिटायर्ड बैंक अधिकारी से 23 करोड़ रुपये ठग लिए गए हैं। यह मामला न सिर्फ साइबर क्राइम का उदाहरण है, बल्कि आम जनता के लिए एक गहरी चेतावनी भी है कि जमा-पूंजी किस तरह सुरक्षित रखी जाए।
घटना का पूरा विवरण
स्कैमर्स ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी को जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर डराया और कहा कि उनका नाम आतंकियों को फंडिंग से जुड़ा है।
अगले छह हफ्तों तक बुजुर्ग को धमकाया गया, और डर के कारण उन्होंने लगभग 22.92 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
स्कैम की पूरी रकम को तोड़-तोड़कर कई खातों में भेजने के कारण पुलिस के लिए ट्रैकिंग और रिकवरी लगभग असंभव हो गई।
साइबर अपराध से बचाव के उपाय
अनजान नंबरों से बचें
किसी भी अनजान नंबर से आई कॉल या मैसेज का उत्तर न दें।
अपने WhatsApp और अन्य चैटिंग ऐप्स में ब्लॉक करने वाली सेटिंग ऑन करें, ताकि अनजान लोग संपर्क न कर सकें।
कॉल आईडेंटिफिकेशन ऑन रखें
फोन में Caller Identification फ़ीचर उपलब्ध हो तो जरूर ऑन रखें।
अगर नहीं है, तो Truecaller जैसे ऐप्स इंस्टॉल करें ताकि स्पैम कॉल की पहचान हो सके।
घबराएं नहीं, सतर्क रहें
यदि किसी प्रकार की धमकी या शकास्पद कॉल आए, तो घबराएं नहीं।
अगर लगता है कि साइबर ठगी का शिकार हुए हैं तो तुरंत पुलिस और साइबर क्राइम सेल को शिकायत दर्ज कराएं।
विशेषज्ञों का कहना है जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, उतने ज्यादा चांस हैं कि पैसे वापस मिल सकते हैं।
सरकार व प्रशासन की पहल
सरकार ने डिजिटल अरेस्ट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कैंपेन चलाया है। लोगों को बताया गया है, अगर कोई जुर्म नहीं किया तो घबराने की आवश्यकता नहीं; ऐसे कॉल्स को नजरअंदाज करें।
साइबर फ्रॉड केस में जल्दी कार्रवाई का ज्यादा असर होता है – जितनी जल्दी शिकायत, उतने ज्यादा पैसे वापसी के चांस।


