राजेश राज
गिरिडीह: धनवार थाना क्षेत्र के निमाडीह गांव के एक कुवें में तीन बच्चों समेत एक महिला की शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई। खबर फैलते ही घटना स्थल कुवां के पास रविवार की सुबह भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि दहेज के लिए तीनों बच्चे समेत माँ की हत्या की गई एवं शव को छुपाने की नीयत से कुएँ में डाल दिया गया है।
उक्त बातें मृतका के पिता असगर अंसारी ने धनवार थाना में लिखित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाया है। मृतिका के पिता ने बेटी जुबेदा खेरून समेत बच्चे मुज्जमिल, मुदसिर एवं डेनिस की हत्या दामाद निमाडीह निवासी मनोवर अंसारी एवं सास ससुर पर हत्या कर शव छुपाने के नियत से कुँए में डालने का आरोप लगाया। इधर ससुराल वाले सभी फरार बताए जा रहे हैं, जिससे आरोपियों पर शक की बुनियाद मजबूत प्रतीत हो रही है।
वहीं थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस घटना स्थल पर से शव को बरामद किया गया हैं। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया है। मृतिका की पिता के आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही हैं हालांकि सभी आरोपी घर से फरार है जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी। अभी फिलहाल कह पाना मुश्किल है कि मामला हत्या की है या आत्महत्या है। यह फिलहाल एक रहस्य ही है। इस मामले में जब तक किसी की गिरफ्तारी नही होगी तक मामला अनसुलझा रहस्य ही रहेगा।