धनबाद: दुधमुंही बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल

धनबाद: तोपचांची में दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का एक अमानवीय कृत्य उजागर होने के बाद आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी 20 वर्षीय अप्पू कुमार गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ के क्रम में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर के अंदर ही एक दो साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना घटी। इस वक्त वहां कोई नहीं था। बच्ची की चीख सुनकर जब मां दौड़ी तो दुष्कर्मी अप्पू कुमार भाग निकला। बच्ची की मां के बयान पर तोपचांची पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दुष्कर्मी को सोमवार की रात ही धर दबोचा। बच्ची का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है व उसकी हालत खराब है।
[URIS id=9499]



