देवघर: बिस्कुट में नशा मिलाकर यात्रियों को लूटा

देवघर: हावड़ा- जसीडीह पैसेंजर ट्रेन पर नशाखोर खिरोह द्वारा दो यात्रियों मनोज व कैलाश को अपना शिकार बनाया है। गिरोह के सदस्यों ने इनसे पहले मेलजोल बढ़ाया और फिर नषे का बिस्कुट खिलाकर इनके सारे सामान लूटकर चंपत हो गये। नशे की हालत में ही इनका इलाज जिले के सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
पीड़ितों ने अपनी आपबीती बताते हुये कहा कि हावड़ा- जसीडीह पैसेंजर ट्रेन पर ये दोनो यात्री हावड़ा स्टेशन पर सवार हुये थे व आसनसोल पार करने के बाद इन्हें बिस्किट में नशे की दवा मिलाकर खिला दी गई। इन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पहले इनसे दोस्ती की और फिर नशा देकर सामान लूट लिये। दोनों बिहार बांका के चांदन थाना के रहने वाले हैं व पेशे से राजमिस्त्री है। काम के सिलसिले में इनका कोलकाता से जसीडीह आना- जाना रहता है। गिरोह ने सामान के अलावा इनके औजार भी लूट लिये हैं।
[URIS id=9499]

