सरिया में उत्पाद विभाग का छापा, 440 लीटर स्प्रीट समेत 12 लीटर महुआ शराब जब्त

राजेश राज
गिरिडीह (सरिया): जिले के उत्पाद विभाग के द्वारा जिले भर में अवैध एवं नकली शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी कर अवैध शराब तस्करों का उद्भेदन किया जा रहा है। एक तरह से देखा जाय तो अपकारी विभाग के द्वारा जिले भर से अवैध तश्करो को उखाड़ फेंकने के लिए एक अभियान की तरह लगातार छापामारी किया जा रहा है।
इसी क्रम में सरिया-बगोदर अनुमंडल क्षेत्र के सरिया थाना अंतर्गत नीमाटांड गाँव में किशोर बर्मा के यहां पॉल्ट्री फार्म के आड़ में स्प्रीट द्वारा तैयार की जा रही नकली शराब की गोदाम का उद्भेदन किया गया है।
गिरिडीह उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार से जानकारी मिली थी कि सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड गाँव मे किशोर बर्मा नामक व्यक्ति के द्वारा पॉल्ट्री फार्म के आड़ में भारीमात्रा में अवैध एवं नकली शराब का निर्माण किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर छापामारी की गई। छापामारी में चार ड्राम और चार जार में भरे 440 लीटर कच्चा स्प्रीट के अलावा 12 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया। छापामारी दस्ते में सब इंस्पेक्टर ललित सोरेन, अनूप कुमार, बैधनाथ उरांव के साथ अन्य सैनिक बल शामिल थे।


