देवघर: तीन अपराधी धराये

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के रंगा मोड़ में अपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से जमा 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो कट्टा और जिंदा कारतूस इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 5 की संख्या में लड़के अपराध की योजना बना रहे हैं। तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची तो अपराधी भागने लगे, लेकिन इन्हें दौड़ाकर तीन अपराधियों को दबोच लिया गया, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे। पूछताछ में पता चला है कि फिलहाल ये योजना बना ही रहे थे। तीनों बिहार के रहनेवाले हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More