गिरिडीह: बेबस हुई ममता, दो बच्चों के साथ लगाया मौत को गले

देवरी(गिरिडीह): रविवार की सुबह देवरी थाना क्षेत्र के गंभारडीह गांव में स्थित कुआं में एक विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों का शव तैरते हुए मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई, और मामले की सूचना देवरी पुलिस को दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गावां अंचल के पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार व देवरी थानेदार सुनीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों के शव को बाहर निकाला। बाद में शवों की शिनाख्त उसी गांव की राकेश राय की पत्नी सोनी देवी व उसके 4 वर्षीय बेटी मरु कुमारी व 1 वर्षीय पुत्र ललन कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है महिला का पति गुजरात के सूरत में रहकर काम करता है। मृतक महिला का मायके बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका का ससुराल में अपनी सास व गोतनी से अक्सर झगड़ा होते रहता था। शनिवार को सुबह 9 बजे मृतिका महिला अपने घर से कपड़ा धोने की बात कह कर अपने बच्चों के साथ घर से निकली और एकाएक गायब हो गई। काफी देर तक महिला के घर नही लौटने पर ससुराल वालों ने शनिवार को लगभग दो बजे उसके मायके में फोन कर इसकी जानकारी दी कि वह अपने बच्चों के साथ घर से शायद मायके के लिए निकल गई है। अगर वहां पहुंचे तो सूचना दे दीजिएगा। इधर रविवार को महिला व उसके दोनों बच्चों का लाश कुआं में मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके से उसके परिजन भी पहुंच चुके हैं। इधर मृतका के भाई अरुण सिंह ने देवरी थाना में आवेदन देकर अपनी बहन व भांजा भांजी की हत्या का आरोप लगाया है।

थाना को दिए गए आवेदन में कहा है कि ससुराल वालों ने उनलोगों की हत्या कर शव को गांव से दूर खेत में स्थित कुआं में डाल दिया। कुआं में लाश मिलने की जानकारी मिलते ही महिला के ससुराल वाले घर मे तालाबंद कर फरार हो गया है।

इधर देवरी थानेदार सुनीत कुमार ने कहा है कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा गया है। मृतका के भाई ने आवेदन हत्या का आरोप लगया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More