कोडरमा: जिले के जयनगर प्रखंड के केटीपीएएस बांझेडीह में ग्राम ओकनी (भुइयां टोला) हजारीबाग निवासी विजय राम पिता स्व रामकुमार राम उम्र 50 वर्ष की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जाता है कि वे प्लांट में कार्यरत कनीय अभियंता व अन्य लोगों का खाना बनाता था। परिजनों ने बताया है कि आठ महीने से प्लांट में जेई का खाना बानने का काम करते थे। 4 महीने से पैसे के लेकर बात बात मे झगड़ा चलते रहता था।
आज सुबह फोन करके मुझे बताया गया कि आपका पति बहुत ही सीरियस है, अस्पताल में भर्ती है, आनन-फानन में हम लोग कोडरमा आए तो उन्हें बताया है कि मर चुके हैं। पूरा संदेह है कि मामला पैसा को लेकर हत्या कर दिया गया। उसकी पत्नी ने कहा कि हमारे दो बेटा दो बेटी हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर कोडरमा सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों रो रो कर बुरा हाल है।