चंदनकियारी: हाईवा की चपेट में आये व्यक्ति की दर्दनाक मौत

चंदनकियारी: प्रखंड के थाना क्षेत्र अंतर्गत लाघला के मुख्य मार्ग पर आज सुबह बिजली सब- स्टेशन से नाइट गार्ड का काम करके घर लौट रहे 45 वर्षीय छोटेलाल हेंब्रम हाईवा की चपेट में आ गये। इस बाबत घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसा उनके घर के दरवाजे से महज कुछ दूरी पर घटित हुई, जिसे उनका इंतजार कर रही पत्नी ने अपनी आंखों से देखा। उनकी आंखों के सामने हाईवा ने पति को रौंद दिया। लोगों का कहना है, हाईवा गाड़ी चालक ने मुख्य रोड से काफी दूर जाकर पैदल घर आ रहे छोटेलाल हेंब्रम के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर गाड़ी सहित फरार हो गया। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुँच गये। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची चंदनकियारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु नहीं जाने दिया। इस दौरान वहां मौजूद मंत्री अमर कुमार बावरी के प्रतिनिधि विनोद गोराई के समझाने व न्याय दिलाने के दिये गये आश्वासन के बाद ही ग्रामीण व परिजन माने। मृतक की पत्नी, उसके पांच साल के बच्चे व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More