एनएचआरसीसीबी ने लिया गर्भस्थ शिशु की मौत पर संज्ञान

लातेहार: राष्ट्रीय मानवाधिकार एंव अपराध नियंत्रण ब्यूरो लातेहार और अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संयुक्त टीम नें रविवार को पोचरा पंचायत के ओदान गाँव पहुंचकर पीड़िता जयंती देवी पति नारायण सिंह सहित पूरे परिवार से मिलकर प्रसव में हुईं लापरवाही के कारण शिशु की मौत की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
[URIS id=9499]
मानवाधिकार कार्यकर्ता हरिओम प्रसाद भाटिया व रूपेश अग्रवाल नें कहा की सदर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण गर्भस्थ शिशु का मौत हुई है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन संबंधित लोगों पर कभी कोई कारवाई नहीं करती। मानवाधिकार के अजय कुमार यादव ने कहा की इस मामले को लेकर मानवाधिकार टीम उपायुक्त से रिपोर्ट के आधार पर आयोग व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार को एक आवेदन भेजकर कड़ी कारवाई की मांग करेगा, ताकि भविष्य में किसी के साथ चिकित्सा व्यवस्था में कोई लापरवाही ना हो।
इसके अलावे एनएचआरसीसीबी के महासचिव ओमप्रकाश प्रसाद नें बताया की यह गंभीर मामला है जो मानवाधिकार का उल्लंघन है अगर जिला प्रशासन इस पर कड़ा एक्शन नही लेती है तो निश्चित ही यह मामला को आयोग में भेजकर अधिकारियों को कोर्ट से जवाब तलब करवाएंगे। वहीं मौके पर मानवाधिकार कार्यकर्ता पिंटू कुमार रजक, सुजीत प्रसाद, ईमाम रहबर अंसारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More