ऑटो ने मारा धक्का, व्यक्ति की ऑन द स्पॉट मौत

– विभिन्न सड़क हादसे में पांच घायल
पलामू: मंगलवार को अलग- अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सबसे पहली घटना पलामू के हैदरनगर- जपला मुख्य मार्ग पर हुई, जहां जहां सिमरसोत गांव के पास एक ऑटो चालक ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दी, जिससे मौका-ए-वारदात पर उसने दम तोड़ दिया। ऑटो ड्राइवर द्वारा इस दौरान शव को लेकर भागने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों द्वारा पीछा करने के कारण ऑटो को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान हुसैनाबाद चिकटोली मुहल्ला के पप्पू राईन के रूप में हुई है। जब कि एक अन्य दुर्घटना में पलामू जिले के ही विश्रामपुर दो मोटरसाइकिलों में आमने- सामने की टक्‍कर हो गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को विश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More